रिपोर्ट-अहमद रजा
सिसवा-महराजगंज।जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसवा-निचलौल सड़क मार्ग सबया मे दो बाइकों की आमने सामने से हुई जोरदार टक्कर मे एक युवक की हुई मौत दूसरा हुआ गम्भीर रूप से घायल जिसका इलाज जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम चरगहा निवासी संजीव पाल पुत्र राजेश पाल बाइक से सिसवा के तरफ जा रहा था, वहीं विकास यादव पुत्र संतोष यादव निवासी शितलापुर अपने घर जा रहा था। सिसवा-निचलौल मार्ग सबया मे दोनों बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और दोनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना स्थल की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल रुप से पहुंच कर दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसवा मे भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा विकास यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं संजीव पाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।जहां पर उसका इलाज जारी है।वहीं पर मृतक के शव को वहां मौजूद लोगों के समक्ष पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।