संवाददाता-श्याम सुंदर पासवान
लेहड़ा,महराजगंज।जनपद में नवरात्रि की शुरूआत भजन सम्राट नंदू मिश्रा के विशाल जागरण के साथ बेहद धूमधाम से हुई । नवरात्र की प्रथम रात्रि को भजन सम्राट नंदू मिश्रा आद्रवन के लेहड़ा वाली मां के दरबार में आए । उनके आने पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया । जिसम में जनपद के सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और भक्ति सागर में गोते लगाएं । बता दें कि पिछले 25 सालों से हर साल नंदू मिश्रा लेहड़ा वाली मां के दरबार आते है । इस बार उनके पैरों में चोट लगी थी , लेकिन फिर भी इसके बावजूद वो पहले की तरह ही यहां अपने निर्धारित समय से पहुंच गए । यहां पहले भक्तों का अभिवादन , उसके बाद माता रानी का दर्शन और ध्यान किया । फिर पूरी रात उन्होंने जागरण कार्यक्रम में अपने भजनों से रंग भर दिया साफसंदेश के साथ खास बातचीत में नंदू मिश्रा अपने विचार , अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि जब तक मेरे तन में प्राण रहेगा , मैं हर साल नवरात्र के पहले दिन सारे कार्य और सभी बड़ी जगहों को छोड़कर मां लेहड़ा वाली मां के चरणों में हाजिरी लगाने की परंपरा का निर्वहन करता रहूंगा ।
इस अवसर पर उनके मंडली के साथ साथ नन्हे सिंह , नोहर सिंह , जितेंद्र कुमार , शुभम श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे । महिला व पुरुष श्रद्धालूओ के बैठने का प्रबंधन ठीक ठाक रहा और सब मिलाकर यह विशाल आयोजन शांतिपूर्ण सफल हुआ ।



More Stories
सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में सड़क यातायात का चलाया गया जागरूकता अभियान
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी