Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

कुशीनगर-शहीद सम्पूर्ण राष्ट्र का है गौरव: डॉ.पीएन राय

Spread the love

अमर शहीद ज्ञानेश्वर सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अर्पित किया गया श्रद्धासुमन।

रिपोर्ट- अमित मिश्रा
कुशीनगर। अमर शहीद ज्ञानेश्वर सिंह की 15वी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गांव नदवा विशुनुपर में पोखरे पर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। असम राइफल के जवान ज्ञानेश्वर सिंह 31 अक्टूबर वर्ष 2007 को मणिपुर में उल्फा उग्रवादियों से लड़ते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी।
रविवार को शहीद की पूर्णतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुँचे भाजपा नेता डॉ.पीएन राय ने अमर जवान शहीद स्मृति के पास ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे भारत माता के वीर सपूत को शत-शत नमन करता हूँ। हमे शहीदों के जीवन से त्याग व बलिदान की प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखण्डता के लिए कार्य करने का आह्वान करना चाहिए। शहीद सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं, शहीद कभी मरा नही करते, वह लोगो के दिलो में हमेशा जिंदा रहते है। इन्ही जवानों की बदौलत भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। सैनिकों की वजह से हम लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं। इस क्रम में सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण की बलिदान देने वाले भारत माता के वीर सपूत शहीद ज्ञानेश्वर सिंह के बलिदानो को देश कभी भुला नही पायेगा। देश उनका सदा ऋणी रहेगा। दिग्विजय सिंह, भैरोनाथ सिंह, श्यामसुंदर सिंह, फरहद अली, विश्वविजय सिंह आदि ने अपने विचार रखे। आयोजक शहीद ज्ञानेश्वर सिंह के भाई रामबहादुर सिंह, पुत्र गंगेश सिंह, मंगेश सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान हनुमान सिंह, शारदा सिंह, गेना सिंह, राघव सिंह, सत्येंद्र सिंह, जयनाथ सिंह, संदीप सिंह बघेल, शैलेन्द्र सिंह, शम्भू सिंह, संजीव सिंह, नर्वदेश्वर पाण्डेय, दीपू गोंड़, आदित्य सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon