संतकबीरनगर।आगामी त्यौहार धनतेरस व दीपावाली के दृष्टिगत पुलिस डॉ कौस्तुभ द्वारा व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा के साथ पैदल गस्त कर जायजा लिया गया ।

भ्रमण के दौरान कस्बा खलीलाबाद के मधुकुंज तिराहा, बरदहिया चौकी, मुखलिस पुर तिराहा, बैंक रोड़, सर्राफा बाजार आदि जगहों पर पुलिस बल के साथ पैदल गस्त भी किया गया । एसपी द्वारा सर्राफा बाजार में सर्राफा व्यापारियों वार्ता कर समस्त प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया । महोदय द्वारा त्योहार के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखते हुए त्योहार को सकुशल मनाने की अपील की गई ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश