सुजौली, बहराइच । मामला थाना सुजौली क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज से निकलने वाली सरयू नहर का है जो कि बाजपुर बनकटी के मध्य स्थित सीतारामपुरवा नहर पर शोहित पुत्र बदलू उम्र 20 वर्ष नहर पार करते समय नहर में पानी अधिक होने के कारण डूब गया जिसे नहर के दूसरे किनारे पर मौजूद जसवंत पुत्र केदारी,पिंटू पुत्र रामकिशोर,सुनील पुत्र मनीराम ने डूबते देखा मौके पर ग्रामीणों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरो ने युवक की तलाश चालू कर दी इस दौरान थाना सुजौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है उप निरीक्षक उदित वर्मा ने बताया की स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश नहर में की जा रही थी करीब घंटे पश्चात युवक का शव नहर से ही बरामद हो गया स्थानीय पुलिस के द्वारा युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है युवक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है इस दौरान बाजपुर बनकटी ग्रामप्रधान प्रतिनिधि प्रदीप मौर्य व लवकुश ,बसंत अवस्थी,रमेश चौहान मौजूद रहे
सरयू नहर में डूबा युवक, गोताखोरों के द्वारा 20 घंटे के अथक प्रयास के पश्चात मिला शव



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश