विधानसभा चुनाव में मांग रही थी टिकट, पार्टी ने बनाया एमएलसी का प्रत्याशी
बहराइच। में भाजपा की ओर से शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिसमें महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष को उम्मीदवार बनाया है। सूची जारी होने के बाद कार्यकर्तओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिले में एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से उम्मीदवारों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा हुई।लाइन में थे कई लोगजिसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी को बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इसको लेकर डॉक्टर प्रज्ञा के समर्थकों में हर्ष है। बताया जाता है कि डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए भी लाइन में रही थीं। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। जैसे ही एमएलसी का टिकट फाइनल हुआ। वैसे ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं अन्य कतार में लगे लोगों को मायूसी हाथ लगी है



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।