रिपोर्ट-अम्बरीष शर्मा
ठुठीबारी-महाराजगंज।जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा डुमरी इटहियां निवासी अनिकेत यादव पुत्र हरेन्द्र यादव की ठूठीबारी निचलौल सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से ग्राम सभा भरवलिया के पास मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवकों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल उपचार हेतु भिजवाया गया।जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों द्वारा जिला अस्पताल महाराजगंज के लिए रेफर कर दिया जहां पर उक्त युवकों का इलाज जारी है।सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक युवक की शव को अपने कब्जे में लेकर कुछ ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है। और अग्रीम कार्यवाही में जुट गई।खबर लिखे जाने तक अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।वहीं पर मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश