मिहीपुरवा,बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में मोतीपुर पुलिस और बदमाशों के बीच आज मंगलवार सुबह मुठभेड़ हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। बदमाशों के पकड़े जाने से लूटकांड का खुलासा भी पुलिस ने कर दिया है। बहराइच जिले के मोती पुर थाना क्षेत्र के नैनिहा मंडी में 11 मार्च की रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटकांड की वारदात को अंजाम दिया था। होटल मालिक के भतीजे द्वारा विरोध करने पर बाइक सवार बदमाश ने कट्टे से फायरिंग कर दिया था। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी और एएसपी ग्रामीण ने मौके का मुआयना कर पुलिस को घटना के खुलासे का निर्देश दिया था। मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि पुलिस तीन बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। दो लोगों को घटना के दिन ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। मंगलवार को बदमाशों के जालिम नगर चौकी होते हुए लखीमपुर की ओर जाने की सूचना मिली।इस पर जालिम नगर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी को वायरलेस पर सूचना देकर नाकेबंदी की गई। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को नैनिहा जंगल के आगे गुरुद्वारा के पास घेरा। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। बदमाश के गिरते ही सभी ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की पहचान खैरीघाट थाना क्षेत्र के अरनवा टिकुरी गांव निवासी इंदल चौहान पुत्र ठाकुर चौहान, सोमारी चौहान पुत्र भूखन चौहान और कुंवारे चौहान के रूप में हुई है। सभी के पास से लूटकांड में प्रयुक्त बाइक, चार हजार से अधिक नकदी, कट्टा, कारतूस, बैंक पासबुक, नकब बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल बदमाश कुंवारे चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।किसी पर 18 तो किसी पर दर्ज हैं 17 मुकदमेंथानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि कुंवारे के विरुद्ध जिले के थानों में 18, सोमारी चौहान के विरुद्ध 17 और इंदल के विरुद्ध 14 मुकदमें दर्ज हैं। सभी मोतीपुर, हरदी और खैरीघाट थाने के मोस्ट वांटेड अपराधी हैं
पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, नकदी व बाइक के साथ पासबुक बरामद



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश