बाराबंकी । कोतवाली रामनगर पर आगामी होने वाले होली के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक उप जिलाधिकारी केडी शर्मा व कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी रामनगर ने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि होली के पावन पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं। आप सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं आप सभी लोगों ने महादेवा महाशिवरात्रि मेला एवं विधानसभा चुनाव बड़ी ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। जिस प्रकार से जिस परंपरा से आप लोग अपना त्यौहार मनाते हैं उसी प्रकार उसी परंपरा से आप लोग अपना रंग खेलकर शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाएं ।जिनको रंग पसंद नहीं है वह घर से बाहर न निकले। यदि परिवार में किसी प्रकार की दिक्कत आती है कोई बीमार है या कोई विशेष परेशानी है तो उसके ऊपर रंग न डालें उसका सहयोग करें। पुलिस विभाग आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगी। पर्व में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे सीमित आवाज में बजाकर कार्यक्रम को मनाएं। इस मौके पर एस एस आई रणजीत सिंह, सुंधियामऊ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा, एसआई रनवीर सिंह, श्री नाथ मिश्र, विश्व बंधु सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, कॉन्स्टेबल विनय वर्मा, आशीष मिश्रा, डॉ सलीम, एडवोकेट बीडी खान, शिक्षक शिव कैलाश गौतम, प्रधान सभाजीत सिंह, पिंकू ओझा सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान व नगर के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
शांतिपूर्वक पर्व मनाए- होली पर्व में बाधा पहुंचाने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : उप जिलाधिकारी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश