कुशीनगर । जिले के पडरौना शहर में होली के अवसर पर हर वर्ष निकलने वाली श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल झंडा थामे युवक का झंडा हाईटेंशन तार 11000 में टकरा जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद दुकानदारों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका इलाज जारी रहा। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर में श्री खाटू श्याम निशान यात्रा निकाला जा रहा था। यात्रा नगर के बावली चौक पहुंचा था। हाथ में झंडा लेकर यात्रा में शामिल युवकों का झंडा हाईटेंशन तार में टकरा गया। जिससे नगर निवासी प्रभात बंका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।जबकि पांच गंभीर रूप घायल हो गए।जबकि वह पर मौजूद दुकानदारों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज जारी रहा, वहीं हाईटेंशन तार काफी नीचे था। बीच में लगे एक पुल टूट जाने से तार काफी नीचे था। जिस वजह से हादसा हुआ। बिजली विभाग को इसके लिए कई बार कहा गया लेकिन उसने कोई सुध नहीं ली कि टूटे हुए पोल को लगा सके।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत और पांच गंभीर रूप से घायल



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।