शिवरार्थियो ने तमोलीपुरवा में चलाया नशा मुक्ति अभियान।
रिपोर्ट-रामबाबू
मिहींपुरवा/बहराइच- सर्वोदय महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट्स ने विशेष शिविर के तीसरे दिन दीवाल लेखन, नशा मुक्ति अभियान व चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति विषय पर बल देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रमाधिकारी श्री लल्लन कुमार ने बताया कि सभी कैडेट्स ने चौपाल लगाकर नशा मुक्ति विषय के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए गीत , कविता , गजल एवं विचार प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में छात्रा अंशु कुमारी, काजल पोरवाल ने नशा मुक्ति विषय पर गीत प्रस्तुत कर नशा से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं कुमारी ममता ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखे चौपाल में हर्षित, दुर्गेश कुमार, सोनू गुप्ता, दीपक कुमार , अनुपम सहित सभी शिविरार्थी व ग्रामीण मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश