मिहींपुरवा/बहराइच । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सासनी विज्ञान क्लब की ओर से पर्यावरण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य तथा कोरोनावायरस सहित अनेक जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने पर विकासखंड मिहींपुरवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर कुर्मियाना में शिक्षण कार्य कर रहीं अनुदेशक लैलतुन बेगम को ” शिक्षक गौरव सम्मान 2022 ” से सम्मानित किया गया। सासनी विज्ञान क्लब की ओर से देश व समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑनलाइन सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। ग्राम पंचायत गोपिया निवासिनी लैलतुन बेगम भगवानपुर कुर्मियाना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंशकालिक अनुदेशक पद पर कार्यरत हैं, वह बालिका शिक्षा पर बल दे रही है। अपने निवास स्थान गोपिया से प्रतिदिन 28 किमी. दूरी तय कर साइकिल से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करती हैं। लैलतुन बेगम ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु मुझे इससे पूर्व भी सीतापुर के काव्य कला संस्थान की ओर से ” शिक्षक रत्न सम्मान ” भी प्राप्त हो चुका है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनुदेशक लैलतुन बेगम को मिला ” शिक्षक गौरव सम्मान 2022 “



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।