सिकरीगंज । ख़जनी शुक्रवार को बेलघाट थाना क्षेत्र के चक्का गांव के रहने वाले 27वर्षीय दिनेश की सिकरीगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।मृतक के भाई पिंटू ने सिकरीगंज पुलिस को तहरीर दिया कि उनका भाई गोरखपुर से अपने गांव मोटरसाइकिल (यूपी 53 डीयू 6441) से आ रहा था। शाम लगभग 6:30 बजे अभी वह सिकरीगंज से बेलघाट मोड़ पर 200मीटर आगे बढ़ा था। कि बेलघाट की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेज टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके उपचार के लिए अभी सिकरीगंज में ले जा रहे थे। कि उसकी मौत हो गई। युवक की शादी अभी १वर्ष पूर्व हुई है।अभी 4 दिन पहले मृतक का बच्चा पैदा हुआ है परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।इस संदर्भ मेंथानाध्यक्ष सिकरीगंज दिलीप शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश