अंतिम दर्शन को उमड़ा जन समुदाय
खजनी । तहसील के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढईपार निवासी CRPF चार्ली 112 कम्पनी के 41 वर्षीय जवान हिरालाल पुत्र अंबिका यादव का बीते 3 मार्च को विधानसभा चुनाव में ड्यूटी कर अगले चरण की चुनाव ड्यूटी में जाने के दौरानबस्ती जनपद की चौकी खझौला थाना मुंडेरवा में क्षेत्रांतर्गत उनकी गाड़ी का ट्रक से टक्कर हो गयी। जिसमें उनका निधन होगया। आज पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन बस्ती के शहीद स्थल पर शोक सलामी देने के बाद जब उनके पैतृक गांव ढोढईपार भेजा गया तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके दरवाजे पर वीर जवान के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लग गया। उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना में इनके अतिरिक्त और जवानों का निधन हुआ है तथा चालक गम्भीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश