सोनौली,महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी निषाद पार्टी व भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार ऋषि त्रिपाठी के समर्थन में किया रोड शो और नौतनवा विधानसभा की संपूर्ण आवाम से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही गरीबों किसानों नौजवानों बेरोजगारों तथा महिलाओं का हितैषी है केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जब नौतनवां से सोनौली पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ता मे भारी उत्साह देखने को मिला। और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषि त्रिपाठी,पंकज चौधरी का भब्य रूप से नगर पंचायत सोनौली के बुद्ध चौक, टैम्पो स्टैंड, बस डिपो पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही रामजानकी चौक पर जनता व कार्यकर्ताओं का भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री ने रोड शो के दौरान नगर का भ्रमण करते हुए मतदाताओं से भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। वहीं विधायक प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व उपस्थित जनता को सम्बोधित किया, विधायक प्रत्याशी ने जनता से आशीर्वाद के रूप मे वोट मांगा। पंकज चौधरी के साथ नौतनवां विधानसभा प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।इस रोड शो के दौरान मुख्य रूप से राजू गुप्ता,मंडल मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता,नगर महामंत्री मनीष गुप्ता,मनोज मद्धेशिया, दुर्गेश गुप्ता,प्रेम जायसवाल, संजीव जायसवाल,राजकुमार नायक,कृपाशंकर मद्धेशिया सहित हजारों हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित रही।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के पक्ष में किया रोड शो और वोट देने की अपील की



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना