हरपुर बुदहट । थानां क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही निवासी जगत यादव पुत्र नन्दलाल उम्र 54 वर्ष की इलाज के दौरान शनिवार की देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताते चले कि बिगही गाव के पूर्व प्रधान संजय यादव के पिता जगत यादव जो इस समय बस्ती जिले के सोनहा थाने में हेडकांस्टेबल पद पर तैनात थे,वह बिगत 3 महीने से बीमार थे और छुट्टी पर थे, बीती रात उनका गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी दुखद मौत से क्षेत्र मे शोक की लहर है। वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे।
इलाज के दौरान सिपाही की मौत सहजनवां हरपुर बुदहट।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी