बहराइच। नानपारा के अमरइया गांव में हाइवे के निकट स्थित एक ढाबा के पास शुक्रवार देर रात को भाजपा और सपा के समर्थक भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। पूर्व विधायक के भतीजे समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जिले में पांचवे चरण में मतदान के प्रचार थम गया है। इसके बावजूद समर्थक आपस में भिड़ रहे हैं। कोतवाली नानपारा के अमरैया में स्थित यादव ढाबा के पास शुक्रवार रात 11.30 बजे भाजपा और सपा समर्थक आमने सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। इस पर सभी फरार हो गए। मारपीट में सपा के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के भतीजे विनोद वर्मा, भाजपा के अनुज सिंह समेत पांच लोग घायल हो गए।सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। इनमे पूर्व विधायक के भतीजे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी पकड़े जाएंगे।
भाजपा और सपा समर्थक में हुई मारपीट, पांच घायल, नौ गिरफ्तार



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।