बाराबंकी । जनपद बाराबंकी कस्बे के मुहल्ला रसूलपुर स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव परिवार व राम दरबार की मूर्ति स्थापना के लिए शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के कैलाश आश्रम से छाया व भुइहारे बाबा मंदिर होते हुए दूधेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में पीत परिधान में इंदु पांडेय, निधि तिवारी, अर्चना मिश्रा, अपराजिता मिश्रा, सविता, मानसी, श्रेया, आयुषी, गीता, सरोज, रोहिनी, हिमानी व मनीषा सहित 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं। मंदिर के प्रबंधक एसके तिवारी व गनेश प्रसाद जायसवाल ने बताया कि 27 फरवरी को मंदिर परिसर में हवन-पूजन होगा। 28 फरवरी को शिव परिवार व राम दरबार की मूर्तियों की स्थापना व भंडारा होगा। एक मार्च को महाशिव रात्रि पर जागरण एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
भव्य कलश यात्रा निकाली सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश