बाराबंकी । जनपद के प्रसिद्ध पौराणिक स्थल लोधेश्वर महादेवा में फागुनी महाशिवरात्रि मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है। मेले के शुरुआत में प्रशासन द्वारा कोई भी व्यवस्था व उत्साह मेले को लेकर के नहीं दिखा। स्थानीय मीडिया द्वारा जब इस मुद्दे को उठाया गया तब जाकर नींद से सोए हुए प्रशासन की आंखें खुली और मेले में प्रकाश व पुलिस व अन्य व्यवस्था की गई। सूरतगंज व रामनगर ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों को भी साफ-सफाई के लिए मेले में लगाया गया है, इसके बावजूद भी मेले में कई जगह गंदगी का अंबार लगा है। यात्रियों के हिसाब से मेले में पर्याप्त शौचालय न होने के कारण आए हुए कांवरियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महादेवा ऑडिटोरियम व मेला क्षेत्र में कई जगह कानून व्यवस्था की दृष्टि से बैरीकेटिंग लगाई गई है, अभरण व बोहनिया तालाब में भी किनारे जाल इत्यादि लगाया गया। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अबकी बार फागुनी मेले में भी कुछ कम कावड़िए आ रहे हैं, जिससे दुकानदार भी काफी परेशान दिख रहे हैं । कई दुकानदारों का कहना है कि दुकानों का किराया कैसे दिया जाएगा? मेले के निजी भूमि मालिकों का किराया भी अधिक है । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा मेले की चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
फाल्गुनी महाशिवरात्रि मेला पर दिख रहा चुनाव का असर



More Stories
तीन जिलों की DM रहीं IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखकर बताई दिल की बात!
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन