Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

समाजवादी पार्टी को अलविदा कर राकेश जायसवाल ने ली भाजपा की सदस्यता

Spread the love

राकेश जायसवाल के आने से कुशीनगर में भाजपा और हुई मजबूत:सुनील बंसल

कुशीनगर सहित पूरे प्रदेश में लहराएगा भाजपा का परचम: राकेश जायसवाल

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने दिलाई सदस्य

कुशीनगर ।

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के चेयरमैन पद के दो बार प्रत्याशी रहे राकेश कुमार जायसवाल ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कर लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।श्री जायसवाल को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, ने दिलाई। श्री बंसल ने कहा कि सामाजिक पृष्ठ भूमि के मजबूत तेज तर्रार राकेश जी के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत हुई है। संघ से जुड़े रहे व भाजपा पृष्ठ भूमि के रहे बाबूलाल जायसवाल के बडे पुत्र राकेश पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के भतीजे डा. प्रियेश त्रिपाठी से मित्रता के चलते दो दशक पूर्व सपा में चले गए। छात्र संघ बीपीजी के महामन्त्री रहे श्री जायसवाल श्री त्रिपाठी के फैमली मेम्बर रहे लेकिन सपा का टिकट न मिलने पर वर्ष 2012 में नगरपंचायत कुशीनगर व 2017 में नगरपालिका परिषद कुशीनगर का चुनाव निर्दल लड़े और दूसरे स्थान पर रहे। चर्चा रही कि चुनाओं में उनके साथ सपा ने छल किया और कभी उनको तवज्जो नहीं दी। इनके चुनाव लड़ने से भाजपा व सपा का समीकरण बिगड़ता रहा और दोनों के प्रत्याशी नहीं जीते। श्री जायसवाल का भाजपा से पारिवारिक नजदीकी रहा है और वह अपने घर लौट आये। इनके भाई संजय कुमार जायसवाल भी संघ से जुड़े हैं और अपनी ईमानदारी की बदौलत महर्षि अरविंद विद्या मंदिर के 20 वर्ष से अधिक समय से पदाधिकारी है। सरस्वती मंदिरों से श्री राकेश जी का हृदय से जुड़ाव है। वैश्य समाज सहित सभी वर्गों में उनकी पकड़ मजबूत है। बीजेपी की जीत राकेश के आने से सुनिश्चित हो गयी है। श्री जायसवाल ने कहा भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों में मुझे पूर्ण विश्वास है। समाजवादी पार्टी छल से सत्ता हथियाने की जुगत में है। उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। वह लोगों को गुमराह कर रही है। श्री जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा परिवार वादी है। कुशीनगर सीट सहित पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा और भाजपा की सरकार बनेगी। सूत्रों की मानें तो प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा सुनील बंसल के काफी करीबी हैं राकेश जायसवाल और इसी सूत्र धार से उन्होंने भाजपा ज्वाइन की।

[horizontal_news]
Right Menu Icon