शिक्षक के साथ कवि हृदय सम्राट थे इनका उम्र 76 वर्ष था
कुशीनगर । कृषक इंटर कालेज मल्लूडीह के सेवानिवृत्त अंग्रेजी विषय के शिक्षक, कवि हृदय सम्राट,76 वर्षीय फुन्नीलाल यादव आज सुबह 8 बजे निधन की खबर सुनकर विद्यालय एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मिलनसार, हँसमुख स्वभाव , हास्य कवि ,प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के स्वामी श्री यादव जी के निधन की खबर सुनकर सबकी आँखे भर आईं। विद्यालय परिवार ने उप प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष मु0 मोइनुद्दीन अंसारी के नेतृत्व शोक सभा आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा के उपरांत दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन व्रत रख कर उन्हें अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि दी। अंसारी ने कहा कि गुरु जी का प्यार आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहा , उनकी भोजपुरी की कविताएं आकाशवाणी गोरखपुर से अक्सर प्रसारित हुआ करती थीं, मृत्यु के एक सप्ताह पहले दूरभाष पर उन्होंने जो आशीर्वाद दिया था उसे हम लोग आजीवन नही भूल पाएंगे। शोक सभा को शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री विनोद कुमार मिश्र, अजय त्रिपाठी ,राम आधार कुशवाहा, अम्बरेश शर्मा, श्रीमती सीमा, रामप्रताप यादव आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर सुनील केशरी,नूर आलम अंसारी, महेंद्र वर्मा, नसीर सिद्दीकी,प्रदीप वर्मा, बुलट प्रसाद, जयंत सिंह, सूर्यनारायण ,ओमप्रकाश, ज्ञान्ति देवीआदि लोग उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश