बाराबंकी । मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी एकता सिंह ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु एक दिवसीय वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ब्लाक कर्मचारियों व ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, कोटेदार, ग्राम रोजगार सेवक को बताया गया कि 27 फरवरी 2022 को शत प्रतिशत मतदान में अपना योगदान दें। प्रत्येक व्यक्ति अपने मत का प्रयोग जरूर करें और लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर एडीओ पंचायत राम आसरे ग्राम पंचायत सचिव निखिल कनौजिया, मनोज मिश्रा, आशीष वर्मा, प्रताप नारायण यादव, दयानंद, अखिलेश्वर सिंह चौहान, आस्था सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राघवेंद्र पांडे, कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंद मौर्य, मनरेगा लिपिक अशोक आनंद, राज कमल पटेल, सरवर हुसैन, खंड प्रेरक प्रदीप कुमार, ग्राम रोजगार सेवक अमित कुमार सहित ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे।
शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें – सीडीओ



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश