सहजनवा, गोरखपुर । दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय स्वीप कार्यक्रम’ श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। मताधिकार प्रयोग हेतु जागरूकता रैली को नायब तहसीलदार, अमित कुमार सिंह ने तहसील में हरी झंडी दिखाकर रवाना क़िया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.कुमुद त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों ने नगर पंचायत के वार्ड नं0 -4 केशोपुर में घर -घर जाकर लोगों आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार प्रयोग के लिए प्रेरित क़िया। और ग्रामवासियों को मतदान हेतु शपथ ग्रहण कराते हुए उनसे संकल्प पत्र भी भरवाया। जनजागरूकता रैली में एनएसएस प्रभारी डॉ. पवन कुमार, डॉ. महंथ यादव, डॉ. तरन्नुम बानो, डॉ. मनीषा, डॉ.दीपक सोनी, अमित गोयल, ममता गौतम, रजनी गुप्तास सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रैली निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरूक



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश