संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रुप से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट संत कबीर नगर के कक्ष सं0-02 में निर्वाचन कण्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या-05547-226505, 297226 एवं 297227 है। उन्होंने बताया कि उक्त दूरभाष नम्बरों पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 से सम्बन्धित कोई भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु कलेक्ट्रेट कक्ष में कण्ट्रोल रूम स्थापित-डी.ई.ओ.



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।