रिपोर्टर-अब्दुल कलाम
ठुठीबारी,निचलौल, महाराजगंज। आज दिनांक 13/02/2022 दिन रविवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र 317 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजू कुमार गुप्ता ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनभर गांव का दौरा किया किसान नेता कहे जाने वाले राजू कुमार गुप्ता का जगह जगह फूल मालाओं के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया आपको बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी के जुझारू कर्मठशील एवं शिक्षित उम्मीदवार जनता से कंधों से कंधा मिलाकर चलने वाले किसानों नवजवानों के साथी राजू कुमार गुप्ता ने झरवलिया, मैरी,सुकरहर बकुलडीहां कटका,बोदना लोहरौली बसंतपुर गड़ौरा बाजार आदि जगहों पर जनता से सीधे जनसंपर्क करने का कार्य किया आज बोदना चौराहे पर सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राजू कुमार गुप्ता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन्हें जीत दिलाने के लिए कमर कस ली इस कार्यक्रम के दौरान निचलौल ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार जनार्दन गुप्ता शंकर भारती वीरेंद्र गौड़ लोरीक यादव विंद्रेश भारती अशफाक अली, हैदर अली, गुफरान उल्लाह उर्फ डान तबारक अंसारी ,सरबद प्रजापति ,असलम ,मैनुद्दीन, जितेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।