कुशीनगर । खड्डा तहसील क्षेत्र के नारायणी के भैंसहा घाट के समीप बालू खनन का धंधा बेखौफ चल रहा है। ठंड के बीच बालू माफिया और सक्रिय हो गए हैं। अंधेरा होते ही खड्डा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सड़कों पर बालू लदी गाड़ियां दौड़ने लगती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है।भैंसहा घाट के समीपवर्ती गांव के लोग बताते हैं कि शाम होते ही पीपा पुल के समीप बालू का खनन शुरू हो जाता है। अंधेरा होते ही ट्रालियों पर बालू को लादकर चिह्नित जगहों पर पहुंचाने का खेल शुरू हो जाता है। लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही ग्रामीण घरों में दुबक जाते और धंधेबाज सक्रिय हो जाते हैं। जाड़े की रात में उन्हें कोई पूछने वाला भी नहीं रहता है। सुबह होते-होते नारायणी से निकाला गया बालू लेकर गाड़ियां गंतव्य तक पहुंच जाती हैं। प्रतिदिन कम से कम 50 ट्राली बालू भैंसहा घाट के समीप नदी से निकाला जा रहा है। एसडीएम उपमा पांडेय ने कहा कि बालू खनन का का मामला संज्ञान में नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा, दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ठंड में तेज हो गया बालू का अवैध खनन



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।