कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया खास टोला में ननीहाल में आया मासूम की घर के सामने नाली में डूबने से मौत हो गई।बिहार निवासी दिनेश गौंड की ससुराल नौरंगिया फिरंगी गौंड के घर है।लगभग एक माह पूर्व से उनकी पत्नी अपने डेढ़ वर्ष की बच्ची माही को लेकर मायके आई थी। रविवार को वह घर में खाना बना रही थी।घर में मौजूद बच्ची खेलते खेलते घर के सामने पानी से भरे नाली में गिर गई।घर के लोगों को मासूम नहीं दिखी तो वह ढुढने लगे नाली नजर पड़ने पर उसे निकाल इलाज के लिए चौराहे पर ले गये जहा से जिला अस्पताल भेज दिया गया वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजन गमजदा है।बिहार से पहुंचे परिजन बच्ची का शव बिहार लेते गए।
नाले में डूबने से मासूम बच्चे की मौत



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।