वक्त रहते ट्राली और ट्राला पर कार्यवाही नहीं की गई तो मौत का मंजर देखा जा सकता है
अम्बरीष शर्मा रिपोर्टर निचलौल
सिसवा बाजार-महराजगंज।जिले के सिसवा नगर सड़क मार्ग पर आज बड़ी हादसा (घटना) होने से बच गयी,वरना जा सकती थी दर्जन भर लोगों की जान कारण था ओवर लोडिंग गन्ने से भरी ट्रालीमिली जानकारी के अनुसार सिसवां पक्की सड़क मार्ग पर गन्ने से भरी ट्राली आज तड़के रोडवेज बस स्टेशन मोड़ पर पलट गयी, गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ परंतु यही रवैया रहा तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है आपको बताते चलें कि सिसवा नगर के मुख्य सड़क से चीनी मिल जाने वाली मोड़ रोड़वेज बस स्टेशन के पास आज मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे गन्ने से भरी ट्राली पलट गयी,इश्वर की कृपा कहिये या महज एक संयोग कि कोहरा होने के कारण उस समय वहा कोई मौजूद नही था, जब कि जहां ट्राली पटली है वहां दुकानें है और हर समय दर्जनों लोग खड़े रहते है, ऐसे में अगर यही ट्राली दिन में पलटी होती तो कोई भी बड़ी घटना घट सकती थी वक्त रहते शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं होती है तो हादसे के रूप में मौत का मंजर भी देखा जा सकता है



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश