बहराइच। एसपी ने रविवार रात को अचानक रिसिया थाने पहुंच गए। लोकेशन जांच में थानाध्यक्ष खरे उतरे। एसपी ने थाने की अन्य व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। एसपी केशव कुमार चौधरी रविवार रात 12 बजे अचानक रिसिया थाने पहुंच गए। थाने से ड्यूटी पर गए थानाध्यक्ष की एसपी ने लोकेशन जांची। जिसमें थानाध्यक्ष अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। इसके बाद एसपी ने थाने के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, उपस्थिति, जेल बैरक, सफाई की जांच की। पुलिस अधीक्षक ने थाने की अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, सिपाही और चौकीदार मौजूद रहे।
एसपी ने रात 12 बजे रिसिया थाने का किया औचक निरीक्षण



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।