भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुये विश्वासघात दिवस मनाया। इस दौरान गुट ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपते हुए कहा कि सहमति पर ठोस कार्रवाई न होना चिंता का विषय है।
किसान नेताओं ने लगाया सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
सुजौली, बहराइच । मोतीपुर तहसील में भाकियू टिकैत गुट ने विश्वासघात दिवस मनाया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के ना मौजूद रहने के कारण नायाब तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने संयुक्त किसान माेर्चा के साथ बनी सहमति पर कोई ठोस कार्रवाई न होने पर रोष प्रकट किया है।किसानों के साथ सरकार ने किया वादा खिलाफी एमएसपी पर विचार के लिए कमेटी का गठन नहीं हुआ, किसानों के मुकदमे वापस नहीं हुए, लखीमपुर की घटना में संलिप्त अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से मांग करते है कि घोषित समझौते को लागू किया जाए अन्यथा किसानों का यह प्रदर्शन जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में भाकियू टिकैत के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष गुणवंत चीमा ,जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह चीमा, पालू सिंह ,गुरमीत सिंह ,सनी सिंह ,कमलेश मौर्य ,अजीत सिंह ,हरदीप सिंह परगट सिंह ,मस्कीन ढिल्लों आदि किसान मौजूद रहे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।