रंजिश में ग्रामीण के मकान को किया आग के हवाले
बौंडी बहराइच।बौडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीपुर गांव निवासी ग्रामीण के फूस के मकान को दबंगों ने रंजिश में जला दिया। परिवार की महिला ने भागकर अपनी और बच्चों की जान बचाई। पुलिस दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर हो गए हैं।बौंडी थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी मोहम्मद लज्जन पुत्र जफर अली की रंजिश पड़ोसी बाबूलाल और पंकज से चल रही है। बुधवार रात को बाबूलाल और पंकज पहुंचे। दोनों लोगों लज्जन को अशब्द कहने लगें। गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह फैसला करने की बात कही। लज्जन का कहना है कि वह परिवार समेत घर के अंदर चले गए, लेकिन दबंगों ने अपशब्द कहना बंद नहीं किया। बुधवार की रात 11.30 बजे के आसपास दबंग पुनः घर के सामने पहुंचे। सभी ने अपशब्द कहते हुए लज्ज़न के मकान को आग के हवाले कर दिया। मकान धू धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। वहीं घर में स्थित महिला ने अपना और बच्चों की जान भागकर बचाई।रात में ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच में जुटी हुई है।उधर बौंडी थाना प्रभारी निरीक्षक आरडी मौर्य ने इस प्रकार की घटना से इंकार किया है।उन्होंने कहा कि मामूली विवाद था।दोनों पक्षों चालन भेजा गया है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश