समाज के नागरिकों को ओमिक्रोन वायरस के प्रति सतर्क रहने कि जरूरत: कुलदीप पाण्डेय
गोरखपुर! सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने जनमानस कि रक्षा व जागरूकता हेतु राजेन्द्र नगर पश्चिमी तुरहाबारी मोहल्ले में होनहार बच्चों को मास्क बांटकर व पहना कर समाज के लोगों को कोरोना जैसे ओमिक्रोन वायरस से बचाव हेतु जागरूक करने का प्रयास किये.

युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने वर्तमान समय में कोरोना संक्रमितों कि संख्या में बढ़ोतरी को देखकर लोगों को सतर्क व जागरूक करने का एक साहसिक कदम बढ़ाया है, जिसके माध्यम से रोजाना विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर बिना मास्क लगाये बच्चों, जवान व बुजुर्गों को निःशुल्क मास्क वितरण करने का संकल्प लिया है।
कुलदीप पाण्डेय ने बच्चों को मास्क पहनाते हुए कोरोना से बचाव के नियमों को भी बताये तथा कहे कि मास्क बांटने का उद्देश्य यही है कि सभी लोग जागरूक हो और अपने आस पास के लोगों को भी मास्क पहनने व दो गज कि दूरी बनाये रखने कि सीख दें. जनमानस के लघु प्रयास से ही पिछली बार कि भांति इस बार भी कोरोना जैसे ओमिक्रोन वायरस को जड़ से भगायेंगे।
कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि सबके प्रयास व स्वयं के सहयोग से ही सभी लोग मास्क लगायें, जहां तक मेरा मास्क बांटकर सहयोग का है पुरा प्रयास रहेगा कि सामर्थनुसार अधिकतम जरूरतमंद लोगों तक मास्क व सेनेटाइजर पहुंचा सकूं। स्वयं कि सुरक्षा से ही समाज के लोगों कि रक्षा किया जा सकता है, समाज के जिम्मेदार नागरिक अपना कर्तव्य समझकर ओमिक्रोन वायरस से बचाव हेतु चेतना जागृत करें व वसुधैव कुटुंबकम् का परिचय दे.



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश