
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक गुरुवार को संत कबीर महापरिनिर्वाण स्थली मगहर पहुंचीं। उन्होंने संत कबीर दास जी की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की और मजार पर चादर चढ़ाकर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मगहर परिसर का भ्रमण कर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास के साथ सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
डीएम ने कहा कि संत कबीर दास जी ने समाज से छुआछूत, ऊंच-नीच और पाखंड को दूर करने तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि कबीर के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने मगहर की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके विकास और संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रयासों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संत कबीर की निर्वाण स्थली देश-दुनिया में सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने वाली महत्वपूर्ण धरोहर है।



More Stories
नाथनगर ब्लॉक की नौ विकास परियोजनाओं का विधायक ने किया लोकार्पण
डीएम का अस्पताल में औचक निरीक्षण, गैरहाजिर डॉक्टर-कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश
श्री अन्न से स्वस्थ समाज और किसानों की बढ़ेगी आय : गणेश चौहान