
छात्राओं, शिक्षकगण व कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का लिया सामूहिक संकल्प
संत कबीर नगर।
भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संकल्प अभियान के क्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय, खलीलाबाद में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशाराम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे छात्राओं, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने देखा। इसके उपरांत सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” और “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश