Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

प्रथम सोमवार से पहले तामेश्वरनाथ धाम व बिड़हर घाट का एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

Spread the love

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और बाढ़ सुरक्षा के दिए निर्देश

संत कबीर नगर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त) को बाबा तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में होने वाले जलाभिषेक एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को बाबा तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर तथा बिड़हर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, पंडाल, पोखरा तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यक सुविधाओं को समय रहते पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।

इसके बाद अधिकारियों ने बिड़हर घाट पहुंचकर कांवड़ियों द्वारा जल भरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। घाट पर साफ-सफाई, आवागमन मार्ग, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा तथा सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने धनघटा सर्किल के अधिकारियों को बांधों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी कटान अथवा अन्य आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon