फ़िल्मी दुनिया से राजनीति तक… जनता के बीच तेजी से उभर रहा नया चेहरा
साफ संदेश
सहजनवा , गोरखपुर ।
गोरखपुर । सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुण्डा निवासी और प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता सी पी भट्ट उर्फ “ढेला बाबा” इन दिनों सिर्फ़ मनोरंजन जगत ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी तेजी से चर्चा का केंद्र बनते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर “ढेला बाबा” के नाम से करोड़ों दर्शकों के चहेते बन चुके सी पी भट्ट अब जनता के बीच सेवा और संघर्ष की नई पहचान गढ़ रहे हैं।
फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज़ से पहचान बनाने वाले ढेला बाबा आज समाजसेवा के कारण लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। क्षेत्र में गरीबों के इलाज, आंखों के ऑपरेशन, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा सहायता और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
गांव-गांव में लोग कहते नजर आ रहे हैं कि “ढेला बाबा सिर्फ़ नाम नहीं, बल्कि गरीबों की उम्मीद बनते जा रहे हैं।” यही वजह है कि सहजनवा विधानसभा में उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती दिखाई दे रही है।
“सत्ता नहीं, सेवा चाहिए” — ढेला बाबा
करीबी सूत्रों की मानें तो ढेला बाबा अब राजनीति में भी बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में जुट चुके हैं। हालांकि उनका साफ कहना है कि उनका उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि जनता की सेवा है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि यदि सहजनवा विधानसभा की जनता और संगठन चाहेंगे तो वह विधायक प्रत्याशी के रूप में भी मैदान में उतर सकते हैं।
ढेला बाबा का कहना है कि —
“जनता जनार्दन ही मेरे लिए सब कुछ है। जो प्यार और आशीर्वाद मुझे लोगों से मिला है, उसी की ताकत से समाज की सेवा करता रहूंगा।”
सहजनवा में तेज हुई राजनीतिक हलचल
ढेला बाबा की बढ़ती लोकप्रियता ने सहजनवा की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। युवाओं में उनका खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर चौपाल तक उनके नाम की चर्चा हो रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि ढेला बाबा सक्रिय राजनीति में उतरते हैं तो सहजनवा विधानसभा का समीकरण बदल सकता है।
फिलहाल, जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि संगठन और क्षेत्र की जनता आखिर क्या फैसला लेती है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि ढेला बाबा अब पूरी तरह कमर कस चुके हैं और आने वाले समय में सहजनवा की राजनीति में बड़ा चेहरा बनकर उभर सकते हैं।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी