
नाशिक = रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने ईद की मुबारक बाद दी है।
उन्होंने कहा कि ईद का यह मुकद्दस त्योहार हमें यह याद दिलाता है कि इंसान की ज़िन्दगी का असली मकसद इबादत और इंसानियत की राह पर चलना है। इबादत केवल मजहबी रीति रिवाजों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह सच्चाई, करुणा, सेवा और परस्पर भाईचारे की भावना में भी प्रकट होती है।
जब मनुष्य अपनी ज़िन्दगी के उद्देश्य को इबादत की भावना से जोड़कर चलता है, तब उसके जीवन में संतुलन, शांति और सुकून बना रहता है। लेकिन जब जीवन के मूल उद्देश्य से इबादत और नैतिकता को अलग कर दिया जाता है, तब जीवन की दिशा बिखरने लगती है और मन का सुकून धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।
ईद का संदेश यही है कि हम अपने जीवन को प्रेम, सहिष्णुता और मानवता की भावना से आलोकित करें तथा समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पाक त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश