
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के तेनुहारी दोयम गांव की घटना, पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के तेनुहारी दोयम गांव में शनिवार सुबह एक रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग जाने से चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। बकरियों को बचाने की कोशिश में मां और बेटी झुलस गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार तेनुहारी दोयम गांव निवासी चंद्र प्रकाश की रिहायशी झोपड़ी में शनिवार सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में बंधी बकरियों को बचाने के लिए लक्ष्मी देवी और उनकी बेटी कामिनी मौके पर पहुंचीं और उन्हें निकालने का प्रयास करने लगीं।
इस दौरान आग की चपेट में आने से दोनों झुलस गईं। हालांकि आसपास के लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक चार बकरियों की जलकर मौत हो चुकी थी, जबकि एक बकरी घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर कांटे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायल मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश