Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

सिसवनियां में बीडीओ कुलदीप कुमार की चौपाल, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

Spread the love

 

रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र 

 

संतकबीरनगर

नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सिसवनियां में शुक्रवार को बीडीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बीडीओ ने ग्रामीणों से लाभार्थी परक योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की हकीकत जानी और जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके बाद बीडीओ ने ग्राम पंचायत छितही बूथ पर मतदाता सूची में विसंगतियों को दूर करने के चल रहे अभियान का भी जायजा लिया।

चौपाल के दौरान बीडीओ कुलदीप कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, निःशुल्क बोरिंग सहित तमाम व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कुछ ग्रामीणों के नाम व खाता संख्या में कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल सुधार कराने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए पंचायत सहायक को भी निर्देशित किया।

ग्रामीणों द्वारा आवास की मांग उठाए जाने पर बीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास की सूची तैयार हो रही है। पात्र लाभार्थियों की सूची बनने के बाद शासन से लक्ष्य प्राप्त होते ही आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। बीडीओ ने मनरेगा जॉब कार्ड की ई-केवाईसी की प्रगति के बारे में ग्राम प्रधान राजन सिंह से जानकारी ली और रोजगार सेवक को ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीणों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर निस्तारण के लिए संबंधित सचिव देवेश गोस्वामी को भी निर्देशित किया गया।

इसके बाद बीडीओ ने छितही बूथ पर मतदाता सूची में विसंगतियों के सुधार कार्य की प्रगति के बारे में बीएलओ रामराज से जानकारी ली। कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए बीडीओ ने बीएलओ रामराज को शाबाशी दी।

इस दौरान एडीओ एजी, तकनीकी सहायक फूलचंद्र यादव, प्रधानाध्यापक रोहन कुमार, प्रधानाध्यापक अब्दुल्लाह खान, इस्तेखार अहमद अंसारी, खजाना देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon