
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए अमन-चैन कायम रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आम जनमानस का पुलिस और कानून पर भरोसा मजबूत करते हुए क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना ही पहली प्राथमिकता है। यह बातें महुली थाने के नवागत थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने रविवार को थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने कहा कि थाना क्षेत्र की सीमाओं की मजबूत निगरानी के साथ ही आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त, सूचना तंत्र मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर समाधान कराया जाएगा, ताकि अनावश्यक तनाव और विवाद की स्थिति न बने।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों और मनचलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सीनियर सिटीजन, पीड़ितों और जरूरतमंद लोगों के प्रति पुलिस का व्यवहार सहयोगात्मक और संवेदनशील रहे, इसके लिए थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है।
दुर्गेश कुमार पांडेय ने दो टूक कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



More Stories
ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का लक्ष्य
सिसवनियां में बीडीओ कुलदीप कुमार की चौपाल, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी
एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का वार्षिकोत्सव बना यादगार, नौनिहालों की प्रस्तुतियों से गूंज उठा पंडाल