

रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
धनघटा (संतकबीरनगर)। द्वाबा महोत्सव में रविवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पूर्व सांसद के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए बनाए गए अस्थायी हेलीपैड का निर्माण कार्य शनिवार देर शाम तक पूरा कर लिया गया।
महोत्सव समिति के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह निर्धारित समय पर हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे महोत्सव स्थल जाएंगे, जहां उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन से महोत्सव की रौनक और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि और संबंधित अधिकारियों ने सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की है। हेलीपैड स्थल पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा बलों की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
द्वाबा महोत्सव में प्रतिदिन कला, संस्कृति और लोकपरंपराओं के विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। पूर्व सांसद के शामिल होने से आयोजन समिति और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।