
– आने वाले दिनों में मिट्टी की कुश्ती ओलंपिक आयोजन की बढ़ाएगी शोभा : बृजभूषण शरण सिंह

संतकबीरनगर।
द्वाबा महोत्सव के तीसरे दिन राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का महोत्सव स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। आयोजक नीलमणि ने उन्हें त्रिशूल भेंट कर तथा समिति के सदस्यों ने फूलमालाओं व स्मृति चिह्न देकर उनका पारंपरिक एवं भव्य अभिनंदन किया।
पूर्व सांसद ने द्वाबा महोत्सव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। अपने विशेष अंदाज में उन्होंने द्वाबा वासियों और युवा पहलवानों को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं परिश्रम का संदेश भी दिया।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि द्वाबा की मिट्टी सदैव से कुश्ती की धुरी रही है। राष्ट्रीय स्तर पर मिट्टी की कुश्ती में द्वाबा का कोई मुकाबला नहीं रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मिट्टी की कुश्ती ओलंपिक खेलों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराएगी। साथ ही महोत्सव में स्थानीय संस्कृति, परंपरा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजन समिति की सराहना की।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर की गई। उन्होंने किसानों को खेती में नवीन तकनीकों को अपनाने और युवाओं को स्वास्थ्य व फिटनेस के प्रति सजग रहने की सलाह भी दी।कार्यक्रम में आयोजक प्रमुख नीलमणि, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल पाल, पूर्व प्रमुख हैसर प्रिंस अगम सिंह तथा पूर्व प्रमुख नाथनगर दिगपाल पाल सहित समिति के सदस्यों ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। नीलमणि ने उनकी उपस्थिति को महोत्सव की शोभा बढ़ाने वाला बताया।
कुश्ती मुकाबले रहे आकर्षण का केंद्र हैसर के पहलवान संजय ने बनारस के पहलवानों को चित्त कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मोनू बड़गो बनाम शैलेश खजनी के रोमांचक मुकाबले में शैलेश को प्वाइंट के आधार पर विजयी घोषित किया गया। ग्वालियर के कौशल गुज्जर और नोएडा के हरेंद्र मालिक की कुश्ती दर्शकों को रोमांचित कर गई। वहीं आलोक बड़हलगंज और अरविंद प्रयागराज के बीच हुए मुकाबले ने भी खेलप्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडेय, अशोक यादव, गंगा प्रसाद यादव, बिट्टू राय, अनुभव शुक्ला, डॉ. मनोज शुक्ला, अंकित पाल, उमेश राय, राजन राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना