
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर।
धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चंद चौहान ने शुक्रवार को बाजार संपर्क कार्यक्रम के तहत क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी जैसे ऐतिहासिक सुधार से व्यापार जगत को मजबूती मिली है। आज व्यापारी वर्ग सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे पारदर्शिता के साथ कारोबार करें और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।
इस अवसर पर व्यापारियों ने विधायक का स्वागत किया और मोदी सरकार को उपहारस्वरूप धन्यवाद ज्ञापित किया। बाजार में कार्यक्रम के दौरान व्यापारी वर्ग उत्साहित दिखाई दिया।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
साहित्य उपवन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, 100 से अधिक साहित्यकार जुटे
संत सौरभ : युग चेतना के स्वर’ के लेखक डॉ. परमानन्द पाण्डेय, विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 74वें दिन 74वीं पुस्तक का कवर लोकार्पित