
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर । जनपद के विकासखंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडरा भुआल पटी, लखनोहर, लोइयाभार ,कोल्हुगाड़ा एवं लखनापार में सोशल ऑडिट की बैठक संपन्न हुई।बैठक में ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर हुए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर खुलकर चर्चा की। सोशल ऑडिट टीम बीआरपी संतोष पांडेय व ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा कार्यों का सत्यापन करते हुए आम जनता से उनकी राय ली गई।ग्रामीणों ने समस्याओं एवं अपनी अपेक्षाओं को सामने रखा। बैठक में
पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।सोशल ऑडिट का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र तक पहुंचे और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। ग्राम प्रधान -तारा देवी एवं ग्राम प्रधान- रमेश पासवान प्रधान प्रतिनिधि राम उग्रह एवं आरती देवी ,सुदामा देवी ,रेनू देवी, उषा देवी, वीरेंद्र कुमार ,संदीप कुमार, रवि कुमार ,आरती देवी , शांति देवी ,अली हुसैन ,चंद्रशेखर ओझा ,व्यास मुनि आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
साहित्य उपवन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, 100 से अधिक साहित्यकार जुटे
संत सौरभ : युग चेतना के स्वर’ के लेखक डॉ. परमानन्द पाण्डेय, विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 74वें दिन 74वीं पुस्तक का कवर लोकार्पित