विधायकगण ने नव चयनित अनुदेशकों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, नियुक्ति पत्र पाकर अनुदेशकों के खिले चेहरे
संत कबीर नगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नव चयनित 1510 अनुदेशकों में से 407 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत नव चयनित अनुदेशकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नव चयनित अनुदेशकों द्वारा देखा और सुना गया।
इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी , विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी , विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद संत कबीर नगर के नव चयनित 20 अनुदेशकों में से 18 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य/नोडल आईटीआई मेहदावल उदय नारायण, प्रधानाचार्य आईटीआई खलीलाबाद बृजेश कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई हैंसर राम उग्रह, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, ईडीएम राकेश सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं नव चयनित अनुदेशक आदि उपस्थित रहे।
More Stories
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान।
डीएम ने घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध (एमबीडी) का किया स्थलीय निरीक्षण, बाढ़ के दौरान सुरक्षा, सतर्कता एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने हेतु अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड सहित संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित।