जिला अध्यक्ष भाजपा, विधायक मेहदावल, विधायक धनघटा, जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम द्वारा जनपद के नव चयनित 07 कनिष्ठ सहायकों एवं 01 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र किया गया वितरित।
जनप्रतिनिधिगणों ने नव चयनित अभ्यार्थियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज द्वारा आज लखनऊ लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नव चयनित 1112 कनिष्ठ सहायकों एवं 22 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत नव चयनित अभ्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के एनआईसी सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रम में
जिला अध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह , विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी , विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव , जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नव चयनित अभ्यर्थियों द्वारा देखा और सुना गया।
इसी क्रम में जनपद के एनआईसी सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह , विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी , विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव , जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद संत कबीर नगर के नव चयनित 07 कनिष्ठ सहायकों एवं 01 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया संबंधित अधिकारी एवं नव चयनित कनिष्ठ सहायक एवं एक्स-रे टेक्नीशियन आदि उपस्थित रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।