साफ संदेश , संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त ने जिले में कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली व महिला थाना प्रभारी समेत सात थाने के प्रभारियों का स्थानांतरण किया । निरीक्षक पंकज पाण्डेय को कोतवाली खलीलाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है । जबकि निरीक्षक अपराध शाखा दुधारा राकेश कुमार सिंह को बखिरा थाने का प्रभार दिया गया है । कोतवाल सतीश सिंह को मेंहदावल का प्रभारी बनाया गया है । प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सुश्री सरोज शर्मा थाना धर्मसिंहवा का प्रभार दिया गया । जबकि थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा पूनम मौर्य को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है । पीआरओ व मीडिया प्रभारी इन्द्र भूषण सिंह को थानाध्यक्ष दुधारा बनाया गया । इसी प्रकार वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बखिरा रजनीश राय को थानाध्यक्ष बेलहरकला बनाया गया है ।
पंकज पाण्डेय बने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली , राकेश कुमार सिंह को मिला बखिरा का प्रभार



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश