रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर (धनघटा )। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि व अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने क्षेत्र वासियों एवं जनपद वासियों को 78वां स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा 15 अगस्त को मनाया जाने वाला भारत का राष्ट्रीय त्योहार है और हम इसे बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाते हैं इस वर्ष हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं इस दिन हम उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान करते हैं जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हमें भारत देश सौंपा।इस अवसर पर अध्यक्ष रिंकू मणि प्रतिनिधि नीलमणि, इ0 ओ उमेश कुमार, अनुभव शुक्ल, एवं वार्ड सदस्य आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने इस राष्ट्रीय पर्व की सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश