संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के प्रयास से जिलाधिकारी आवास के सामने खाली जमीन पर 30 एकड़ में बायो-डाइवर्सिटी पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद में इस तरह के बायो-डाइवर्सिटी पार्क बनाये जाने की उपयोगिता एवं ले-आउट सहित पार्क के कम्पोनेन्ट के बारे में बताया कि बायो-डाइवर्सिटी पार्क का निर्माण 30 एकड़ में जिलाधिकारी कंपाउंड में कराया जा रहा है। इसमें योग, खेल के मैदान, अमृत सरोवर, किड्स प्ले एरिया इत्यादि की व्यवस्था की गयी है। पार्क में 40-50 हजार मियावकी पदत्ति से पेड़ लगाए जा रहे हैं। पार्क में हर्बल गार्डन, फ्लावर गार्डन भी बन रहा है साथ में पाथवे, पार्क इत्यादि का काम भी हो रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि बायो डाइवर्सिटी पार्क के निर्माण में 50 लाख रुपये विनियमित क्षेत्र से तथा बाकी कार्य विभागीय बजट से किया जाएगा।
डीएम का प्रयास, जनपद में 30 एकड़ में बायो-डाइवर्सिटी पार्क का निर्माण कार्य प्रारम्भ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।