सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत शाहगंज में सरेआम पत्रकार पर धुंआधार गोलियां चलाकर मौत के घाट उतारने को लेकर जिले के पत्रकारों द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग की है ।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के शाहगंज के इमरानगंज बाज़ार में पेशेवर अपराधियों ने गाड़ी रोककर सबरहद निवासी पत्रकार व विहिप कार्यकर्ता आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी । वह सुबह अपने घर से बुलेट से बाज़ार के लिए निकले थे । आनन फानन में उन्हें चिकित्सालय भर्ती कराया जहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । जहा सरकार पत्रकारों के हितों व सुरक्षा को लेकर तमाम दावे करती है लेकिन आये दिन पत्रकारों के साथ हो रहे घटनाओं से कही न कही पत्रकार अपने आप को असुरक्षित मान रहे । जिसको लेकर जिले के पत्रकारों द्वारा महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी द्वारा सौंपा गया । ज्ञापन सौंपने वालो में पत्रकारों में अनिल तिवारी, राकेश यादव , राशिद फारूकी, प्रदीप वर्मा , आ0पी0जोशी, रवि शर्मा , दुर्गेश कुमार, विकास कुमार , अभय कुमार , परितोष मिश्रा, सुधाकर मिश्रा , कृपा शंकर भट्ट,अमर श्रीवास्तव, रेखा वरुण, देवेंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम पत्रकार शामिल रहे ।
जौनपुर में हुए पत्रकार की हत्या को लेकर जिले के पत्रकारों ने डीएम को सौपा ज्ञापन



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश